VIDEO रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध कर चेताया, नहीं मानी मांगे तो सरकार के घुटने टिकाकर रहेंगे

भीलवाड़ा (सम्पत माली)। राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों को पेंशन और वेतन भी समय पर नहीं मिलने के साथ 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आज राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा एक घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया और चेतावनी दी गई कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो वसुंधरा सरकार की तरह गहलोत सरकार को भी सबक सिखाकर रहेंगे।
एटक यूनियन के प्रदेश सचिव रामेश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि लम्बे समय से रोडवेज कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है और वेतन भी समय पर नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान है। यही नहीं रोडवेज की बसें खटारा हो चली है उन्हें नहीं बदला जा रहा है। इसी के साथ 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन के तीसरे चरण में यह आन्दोलन किया गया। अगर मांगे नहीं मानी तो 24 नवम्बर से प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान विभिन्न तरीकों से 9 चरणों में प्रदर्शन की भी घोषणा की गई है। राठौड़ ने कहा कि हमने वसुंधरा सरकार भी घुटने टिकाये थे और इस सरकार की तो क्या औकात है हम इसे भी घुटने टिकाकर रहेंगे। हमारी मांगें तो माननी ही होगी।
प्रदर्शनकारियो को राजस्थान रोडवेज एम्पलाईज यूनियन एंटक के प्रदेश सचिव रामेश्वर सिंह , महेश पारीक, भवानीसिंह, एटक महामंत्री कामरेड़ ओमप्रकाश शर्मा राजस्थान रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति भीलवाडा
इंटक के सलीम मोहम्मद, कल्याण समिति के मनोहरलाल शर्मा, राजस्थान रोडवेज के रिटायर्ड एसोसियेशन के पन्नालाल जाट के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षण करते हुए मांगो को पूरा करने हित तीसरे चरण का आंदोलन किया गया जिसमें रोडवेज में नयी भर्ती ,वाहन खरीद समय पर वेतन व पेंशन, समस्त बकाया परिलाभो का लाभ व रोडवेज को राज्य सरकार का विभाग घोषित करने सहित कुल 21 मांगो को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
संयुक्त संघर्ष समिति की कार्यकारिणी गठित
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम एटक यूनियन के प्रदेश सचिव श्री रामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में एटक यूनियन शाखा भीलवाडा की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न करवाये गये जिसमें सर्वसम्मति से -
1. संरक्षक - जमील अहमद पठान
2. सह संरक्षक - राजेन्द्र सेन
3. सह संरक्षक - अम्बिका प्रसाद
4. अध्यक्ष - भवानी सिंह
5. कार्यकारी अध्यक्ष - ओम प्रकाश गर्ग
6. अध्यक्ष - फकरूद्वीन
7. उपाध्यक्ष - राघवेन्द्र सिंह
8. उपाध्यक्ष - हेमराज धोबी
9. उपाध्यक्ष - चन्द्रप्रकाश खटीक
10. उपाध्यक्ष - श्रीमति समता शर्मा
11. सचिव - महेश कुमार पारीक
12. संयुक्त सचिव - दुर्गा सिंह
13. संयुक्त सचिव - नंदलाल कटारिया
14. संयुक्त सचिव - हेमराज भांबी
15. वित्त सचिव - सुधीर सोनी
16. सहवित्त सचिव - श्यामसिंह
17. जनसम्पर्क सचिव - कमल जागा
18. मिडिया प्रभारी - गोपाल भट्ट
