VIDEO शहर के तीन सर्किल सौन्दर्य के नाम पर पोत रहे है कालिख

VIDEO शहर के तीन सर्किल सौन्दर्य के नाम पर पोत रहे है कालिख
X

भीलवाड़ा (विजय/सम्पत)। शहर के बीच तीन सर्किल अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे है लेकिन उनकी सुध लेने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। नगर परिषद के अधीन ये सर्किल लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है। इनकी चारदीवारी टूटी पड़ी है और अन्दर गन्दगी जमा है। 
भीलवाड़ा शहर के मध्य गोल प्याऊ चौराहे का सर्किल लम्बे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। यह सर्किल एक ट्रोले की टक्कर से टूटा था और इसमें एक प्रोपर्टी व्यवसायी की भी जान चली गई थी। इसके बाद नगर परिषद ने इस ओर कोई पहल नहीं की और यह शहर के सौंदर्य पर कालिख बना हुआ है। ऐसा ही एक सर्किल भोपाल क्लब के पास है जहां सर्किल के नाम पर कुछ भी नहीं है पूरा उजाड़ हो चला है। शहर के मुख्य मार्गों पर बने सर्किल ही देखरेख के अभाव में खण्डहर हो रहे है। यही नहीं नगर परिषद के पिछवाड़े शास्त्रीनगर मार्ग पर स्थित सर्किल की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। 
नगर परिषद द्वारा सर्किलों की देखरेख के नाम पर जो निर्माण कार्य कराये जाते है वे घटिया तो होते ही है लेकिन आकर्षक दिखाने के नाम पर काच की तरह टूटने वाले पत्थरों की रैलिंग लगवाई जाती है जो न मजबूत होती है और न ही ज्यादा चलती है। हल्के से झटके से यह टूट जाती है और इन्हें बदलने के नाम पर फिर ...
जानकारों का कहना है कि सर्किल की रैलिंग अन्य शहरों की तरह लोहे या स्टील की होनी चाहिए जिससे वह मजबूत रहे और टूटे नहीं और सौंदर्य भी निखरे लेकिन साल में कई बार टूटने वाली सर्किल पर नगर परिषद रैलिंग पत्थरों की ही लगवाती है। इसके पीछे क्या कारण है यह तो वे ही बता सकते है। 

Next Story