boltBREAKING NEWS
  •  
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

महेश नवमी महोत्सव के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, समाज बंधुओं ने दिखाया उत्साह

महेश नवमी महोत्सव के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, समाज बंधुओं ने दिखाया उत्साह

 


 भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान महेश नवमी खेलकूद महोत्सव के तहत गुरूवार को एरोबिक्स झुम्बा, चेयर रेस, रस्सा कस्सी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान महेश नवमी खेलकूद महोत्सव के तहत शरीर को शारीरिक रुप से स्वस्थ रखने कि लिए एरोबिक्स झुम्बा का आयोजन किया गया। जिसमें हर आयु वर्ग के बच्चों, युवतियों, महिलाओं, पुरूषों ने एरोबिक्स झुम्बा में जोश से हिस्सा लिया। खेल प्रभारी दिनेश काबरा ने बताया कि चेयर रेस में बालक व बालिका 8 से 15 वर्ष, युवक व पुरूष 16 से 30 वर्ष, युवती व महिला वर्ग 16 से 30 वर्ष, पुरूष व महिला वर्ग 30 से उपर के प्रतिभागियो ने भाग लिया। जिसमें बालक व बालिका 8 से 15 वर्ष मे अथर्व भंडारी प्रथम, युवक व पुरूष 16 से 30 वर्ष में आयुष बाहेती प्रथम, युवती व महिला वर्ग 16 से 30 वर्ष में कृतिका राठी प्रथम, पुरूष वर्ग 30 से उपर में निरज हेडा प्रथम व महिला में कृतिका लढ़ा प्रथम रही। वही रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम चन्द्र शेखर आजाद नगर, द्वितीय बसंत विहार तथा तृतीय स्थान पर सांगानेर क्षेत्रीय सभा रही। साथ ही महिला वर्ग में आरके आरसी (रेड पैंथर) प्रथम, द्वितीय बापूनगर तथा तृतीय स्थान पर आजाद नगर ने प्राप्त किया।