विश्व जनसंख्या दिवस पर विविध आयोजन

उदयपुर, । माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिये आमजन को जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग उदयपुर द्वारा बप्पा रावल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण की गतिविधियों के संबंध में जागरूक किया। अभिनव स्कूल रकमपुरा में वृक्षारोपण किया गया। एडीजे शर्मा ने स्कूली बच्चों को छायादार एवं फलदार वृक्ष भी वितरित किये गए।
एडीजे कुलदीप शर्मा के निर्देशन में लीगल लीटेसी संत तेरेसा स्कूल, सेंट मेथ्यु स्कूल, हेप्पी होम पूरोहितो की मादडी, सेंट जोसप अशोक नगर, सेंट एन्थोनी बलीचा, सीडलिंग मॉर्डन पब्लिक स्कूल, दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय, अभिनव स्कूल में भी विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर पेटिंग कार्यक्रम आयोजित किये गए।
