पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक सम्पन्न

पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक सम्पन्न
X

उदयपुर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के श्रीमान अध्यक्ष चंचल मिश्रा की अध्यक्षता में पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में न्यायाधीश शिवकुमार शर्मा, गोपाल बिजोरिवाल, मनीष अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार, एडीएम सिटी श्रीमती प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल, राजकीय अभिभाषक कपिल टोडावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश मोगरा ने भाग लिया। बैठक में 5 प्रकरण निस्तारित करते हुए 2 प्रकरणों में पीडित एवं उनके आश्रितो को 5 लाख 50 हजार के अवार्ड पारित किए गये।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों के परिजनों व आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पृथक-पृथक राशि स्वीकृत की गई, जो उनके बचत खातों में जमा कराने तथा एफडीआर करवाने के निर्देश दिए। बलात्संग, हत्या एवं पोक्सों के प्रकरणों में पीडित प्रतिकर के तहत मुआवजा राशि पीडित एवं पीडित पक्षकार के आश्रितों को दी जाती हैं।
      माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रीमान अध्यक्ष उदयपुर की अध्यक्षता में विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

Next Story