Video लोडिंग टेंपो की केबीन से 1.75 लाख रुपये चुराने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

भीलवाड़ा बीएचएन। एक लोडिंग टेंपो की केबीन से 1 लाख 75 हजार रुपये की नकदी चोरी का मांडल पुलिस ने खुलासा करते हुये तीन आरोपितों दुर्गेश, हनुमान व शाहिद को गिरफ्तार कर लिया।
मांडल थाना प्रभारी दातार सिंह के अनुसार, झंवरों का मोहल्ला, मांडल निवासी महावीर प्रसाद पुत्र मदनलाल लढ़ा ने 15 फरवरी को मांडल थाने में रिपोर्ट दी कि परिवादी अपने लोडिंग टेंपो से मांडल के व्यापारियों के लिए सामान लाता है और पेमेंट भी ले जाता है। 15 फरवरी को वह लोडिंग टेंपो से भीलवाड़ा से सामान लेकर आयौ और दुकान में सामान उतारने के लिए टेंपो के पीछे गया, तभी टेंपो की केबिन में रखे बैग से 1 लाख 75 हजार रुपये व सामान की पर्चियां अज्ञात बदमाश चुरा ले गये। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की। वारदात का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वारदातस्थल के आस-पास और भीलवाड़ा से मांडल तक लगे सीसी टीवी कैमरों का विश्लेषण करते हुये घटनास्थल के बीटीएस का विश्लेषण कर संदिग्धों की तलाश करते हुये तीन आरोपितों को डिटेन कर पुछताछ की। इसके बाद वारदात में लिप्त पाये जाने पर तीनों आरोपितों हुरड़ा गुलाबपुरा निवासी दुर्गेश उर्फ बबलू 30 पुत्र पीरूलाल मेवाड़ा, हनुमान 28 पुत्र सोहनलाल भाम्बी (बलाई) निवासी हुरडा और हुरड़ा हाल गोपालद्वारा मांडल निवासी शाहिद 27 पुत्र आजाद मोहम्मद शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राशि बरामद करने के लिए आरोपितों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि इन आरोपितों द्वारा परिवादी के लोडिंग टेम्पू की रैकी की। मौका पाकर टेम्पू में आगे केबिन में रखें रूपये रखे बैग को चुरा कर फरार हो गये।
