विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

X
By - Bhilwara Halchal |28 Feb 2024 11:44 AM IST
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सियासी उठा-पटक के बीच सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज सुबह उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट से इस्तीफा देने की घोषणा की। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासत में मानो भूचाल आ गया है। सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। भाजपा को अंदेशा है कि विधानसभा सत्र में सभी विपक्षी विधायकों को निलंबित किया जा सकता है। विक्रमादित्यन ने सीएम सुक्खू पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से कई विधायक नाराज चल रहे थे। हालात सामान्य नहीं है। मौजूदा वक्त में इस सरकार में बने रहना मेरे लिए उचित नहीं है। यही कारण है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने जनता का आभार प्रकट किया।
Next Story
