गाडरीखेडा के ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाडा के नेतृत्व में झोर ग्राम पंचायत के गाड़रियाखेडा के सभी ग्रामीणों ने सोमवार को गाँव मे एक सभा रखी जिसमे सभी काँग्रेस नेताओ का मेवाड़ी साफा पहना कर स्वागत किया । गाड़रिया खेडा के सभी लोगो ने आमेट नगरपालिका चेयरमेंन कैलाश मेवाडा के नेतृत्व में काँग्रेस जॉइन की । गांव के सभी लोगो ने मेवाडा को बताया कि हम आप के साथ है और आने वाले चुनाव में हम सभी मिल कर काँग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे ।वर्तमान में गहलोत सरकार ने जनता तक कई योजनाएं पहुचाई है जिससे जनता बहुत खुश है।मेवाडा ने उदबोधन देते हुए सभी लोगो को धन्यवाद अर्पित किया कि आप ने काँग्रेस सरकार पर इतना विश्वास जताया मैं आप सभी से वादा करता हू में हमेशा आप के विश्वास पर खरा उतरूंगा आप की कोई भी समस्या हो तो मैं आप के लिए हमेशा 24 घण्टे आप की सेवा में तत्पर रहूंगा और हमेशा तन ,मन,धन से आप के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा ।
इस दौरान काँग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पारीक,डेयरी डायेक्टर जगदीश शर्मा,मीडिया प्रभारी रोशन लाल तेली,पूर्व वार्ड पंच मुकुंद माधव सिंह चौहान,गजेंद्र सिंह धनकपुरा,पूर्व वार्ड पंच भारत सिंह बुद्धपुरा,सरदारगढ़ काँग्रेस मंडल अध्यक्ष हस्ती मल साहू,वार्ड पंच सुभाष सुवालका,दिनेश शर्मा,कालू खान,प्रकाश शर्मा,भेरू सिंह गोपालपुरा सहित काँग्रेस जन व ग्रामीण राम लाल गाडरी,निमचन्द गाडरी,उदय लाल गाडरी,नेनुराम गाडरी,मांगी लाल गाडरी, देवी लाल शर्मा,शंकर लाल गाडरी,राजु गाडरी, सोई राम गाडरी,भेरू लाल गाडरी,भवर लाल गाडरी,रामलाल,रतन लाल गाडरी,सुरेश गाडरी,रतन लाल गाडरी मिट्ठू लाल भील,इंद्र मल सालवी,राम लाल भील,लालू राम भील,सहित काफी संख्या में ग्रामीण व युवा मौजूद थे।
