विमल सिंह भीलवाड़ा और किशोरीलाल शाहपुरा के होंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 98 आरपीएस अधिकारियों की सूची जारी

विमल सिंह भीलवाड़ा और किशोरीलाल शाहपुरा के होंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 98 आरपीएस अधिकारियों की सूची जारी
X

भीलवाड़ा बीएचएन। राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 98 पुलिस  उप अधीक्षकों के तबादले किये है। आदेश के अनुसार भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पद पर विमल सिंह नेहरा को जबकि शाहपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर किशोरीलाल को लगाया है।। वही शाहपुरा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा का तबादला अतिरिक्त उपायुक्त पश्चिम कमिश्नरेट जोधपुर के पद पर तबादला किया है। इनके साथ ही प्रदेश में 98 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। उधर सूत्रों की माने तो जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।

Next Story