व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद बोले, हमें कोई डरा नही सकता

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जीत हासिल की है। राष्ट्रपति पद पर जीत के बाद पुतिन ने कहा कि फरवरी में आर्कटिक जेल में विपक्षी नेता की अचानक मौत से पहले वह एलेक्सी नवलनी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे। नवलनी की मौत को दुखद घटना बताते हुए पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद अन्य कैदियों की मौत के मामले भी हैं।
रविवार को चुनाव मुख्यालय से अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि जहां तक नवलनी का सवाल है - हां, उनका निधन हो गया। यह एक दुखद घटना है। केवल एक शर्त थी कि हम उसके बदले में उसे वापस न आने देंगे। ऐसी चीजें होती रहती हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, यह जीवन का हिस्सा है।
कोई डरा नहीं सकता है- पुतिन
अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि चाहे कोई हमें डराने की कितनी भी कोशिश कर ले, चाहे कोई भी हमें, हमारी इच्छाशक्ति को, हमारी चेतना को दबाने की कोशिश कर ले, इतिहास में ऐसा काम आज तक कोई नहीं कर पाया है, न अब होगा और न भविष्य में होगा। रूसी संघ के केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पुतिन 87.17 प्रतिशत वोट प्राप्त करके राष्ट्रपति चुनाव जीता।
