मतदान जागरूकता अभियान फिल्मी डायलॉग पोस्टर विमोचन

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)केलवा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की ओर से स्विप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी निलाभ सक्सेना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन के नेतृत्व में मतदान जागरूकता अभियान के तहत फिल्मी डायलॉग पोस्टर विमोचन केलवा थाने में किया गया ।
युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि मतदान शत प्रतिशत हो इस हेतु ग्राम वासियों को मतदान जागरूक करने हेतु फिल्मी डायलॉग पोस्टर विभिन्न स्थान पर लगाए गए।
युवा मंडल के द्वारा मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे मेहंदी प्रतियोगिता,युथ चला बूथ अभियान, विद्यार्थियों का मतदान में महत्व कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों विद्यार्थियों के द्वारा मानव श्रृंखला वोट फॉर 2023 का आयोजन आदि किए गए ।
इससे दौरान केलवा पुलिस थाना अधिकारी संजय गुर्जर युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल संरक्षक महेंद्र कोठारी अपेक्स रमेश देवड़ा अशोक बिश्नोई शौकत अली उप सरपंच राम लाल तेली दिनेश धारा सिंह भवानी शंकर सिंधल जितेंद्र महात्मा अशोक माली मांगी लाल तेली आदि उपस्थित रहे ।
