कर्नाटक में सभी 224 सीटों के लिए मतदान शुरू, मंदिर दर्शन करने पहुंचे येदियुरप्पा

X
By - Bhilwara Halchal |10 May 2023 2:24 AM
कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट
कर्नाटक चुनाव में मतदान के लिए सुबह-सुबह ही बेंगलुरु के विजय नगर स्थित मतदान केंद्र में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वोट डालने पहुंचीं।
प्रकाश राज बोले- साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा
अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान करने के बाद कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है।
Next Story