इमरान खान की हत्या की रची गई थी साजिश?

इमरान खान की हत्या की रची गई थी साजिश?
X

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर वजीराबाद में हुए हमला एक सोची समझी साजिश का हिस्सा था। इमरान खान पर 3 नवम्बर को तीन हमलावरों ने यात्रा के दौरान निशाना बनाया था। उनके पैरों में दो बुलेट्स लगे थे। इस घटना की जांच संयुक्त जांच दल (जेआईटी) कर रही है। जेआईटी ने बताया कि इमरान की हत्या की कोशिश एक सोची-समझी साजिश थी।

लाहौर पुलिस प्रमुख गुलाम महमूद डोगर की अध्यक्षता वाली जेआईटी की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब के गृह मंत्री उमर सरफराज चीमा ने कहा कि खान पर बंदूक से हमला एक सुनियोजित और सुविचारित साजिश थी। उन्होंने कहा कि जेआईटी जांच में पाया गया कि एक से अधिक हमलावरों ने रैली में इमरान खान की हत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध मुहम्मद नवीद को गिरफ्तार किया था जो पूछताछ के लिए 3 जनवरी तक जेआईटी की हिरासत में है। मंत्री ने दावा किया कि नवीद एक ट्रेन्ड किलर है और अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद था।

नवीद के भाई ने पहले ही कहा था कि कुछ बड़ा होने वाला

नवीद के चचेरे भाई मुहम्मद वकास ने रैली के पहले एक विवादित पोस्ट डाला था। उसने 3 नवम्बर को ट्वीट किया कि आज इमरान खान की रैली में कुछ बड़ा होने वाला है। इस पोस्ट के लिए वकास भी जेआईटी की हिरासत में है।

Next Story