लहराया तिरंगा-तिरंगे के रंग में रंगे गए बाजार, गाजे बाजे के साथ निकली  रैली

लहराया तिरंगा-तिरंगे के रंग में रंगे गए बाजार, गाजे बाजे के साथ निकली  रैली
X

भीलवाड़ा (हलचल) जिले भर में आजादी 75 साल की अमृत महोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है कहीं रैली निकाली जा रही है तो कहीं झंडे वितरित किए जा रहे हैं बाजार खोय गली मोहल्ले हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है आजादी का जश्न मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है .

 भीलवाड़ा, दस्तक संस्था द्वारा आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 14 अगस्त को अमृत महोत्सव मनाने के लिए स्टेशन चोराहा से सूचना केंद्र चोराहा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे हजारो की  संख्या में नौजवान एवं विभिन्न संस्थाओ से जुड़े हुए छात्र- छात्राए उपस्थित रहे | ज़िलाधीश ,पुलिस अधीक्षक ,जिला एवं सत्र न्यायलय के mact न्यायाधीश  विकास खण्डेलवाल,cjm आशीष बिज़रनिया,  ,acjm रूपेन्द्र चौहान ,एसबीबीजे बैंक के महाप्रबन्धक  ,बार  कॉंसिल ऑफ़ इंडिया के को चेयरमैन सुरेश श्रीमाल,डीएसपी  नरेंद्र  दायमा,रामचंद्र  चोधरी,शहर  कोतवाल मुकेश  वर्मा,एडवोकेट राजेंद्र  कचोलिया,हेमेंद्र  शर्मा इत्यादि ने झंडा दिखाकर विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया |

 

तिरंगा यात्रा के पश्चात सुचना केंद्र पर अमृत महोत्सव का आयोजन के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, संचालन  दस्तक संस्था के कुणाल ओझा ने किया तथा देशभक्ति से सराबोर गायन कार्यक्रम संस्था के ही पंकज जैन द्वारा किया गया |

कार्यक्रम के दौरान माहौल देशभक्ति से परिपूर्ण रहा |संस्था के कुणाल ओझा एवं नरेश विश्नोई ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय अपने सभी साथियो को दिया एवं तिरंगा यात्रा में पधारें सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

 

इस कार्यक्रम में संस्था के  सदस्य  पंकज जैन,शरद  शुक्ला, नरेश विश्नोई ,अशोक विश्नोई, दीपक पुरोहित, लोकेश बसिटा,दीपक शर्मा , नेकिराज चौधरी, अंशुल बंसल ,नरेंद्र गुर्जर , रामदेव , अनिल धाकड, लोकेश खोईवाल आदि उपस्थित थे ।

भीलवाड़ा .आज  बाद नमाज़े असर शाम 6 बजे मस्जिद नीलगरान मोहल्ला बाहला भीलवाड़ा में क़ाज़ी-ए-शहर मुफ्ती अशरफ जिलानी अज़हरी साहब की सरपरस्ती में झण्डा वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे एक बड़ी तादाद में आवाम को तिरंगा झण्डा बांटा गया। इसमें मोहल्ले के लोगों और नमाज़ियों के साथ ही दूसरे मोहल्ले के लोगों ने भी शिरकत की। इस दौरान मुफ्ती अशरफ साहब ने लोगों को अमन का पैगाम देते हुए 15 अगस्त को 5.30 बजे रेल्वे स्टेशन से शुरू होकर हज़रत मंसूर अली शाह बाबा की दरगाह पर खत्म होने वाली वाहन रैली में सबसे शिरकत की अपील की। उन्होंने कहा कि ये हमारे मुल्क की आजादी का जश्न है जो हर हिंदुस्तानी को मनाना चाहिए।

कबराडिया राकेश जोशी .वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। मां भारती के जयकारों से समूचा गांव गूंज उठा।  यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ बच्चे नोजवान ,महिलाएं गांव की हर गली से  होते हुए पूरे गाँव में घूमें । इसी क्रम में बूढ़े बुजर्गो ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। पंचायत द्वारा हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।  इस दौरान लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 

 हमीरगढ़  अल्लाउद्दीन मन्सुरी. हमीरगढ़ कस्बे में आज नगर पालिका अध्यक्ष रेखा परिहार के सानिध्य में निशुल्क हर घर तिरंगा अभियान के तहत 75 वां अमृत महोत्सव मनाया व घर घर 600 तिरंगे वितरण किए गए! 

  हमीरगढ़ कस्बे में रविवार समाजसेवी रतन लाल मंडोवरा के सानिध्य मे 400झंडे वितरण कर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम किया गया !जिसमे भाजपा मण्डल महामंत्री जगदीश वेष्णव,पुर्व सरपंच शंकर लाल गुर्जर, पुर्व उप सरपंच राजेश सोनी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनु चोरसिया, रामलाल माली, रामलाल बलाई, पार्षद लोकेश जाट, संजय खटीक, सुखदेव जाट, गोपाल सिंह तंवर , देवीलाल जाट आदि  उपस्थित रहे!

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धामनिया में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजित हुआ कार्यक्रम में  मंच संचालन प्राध्यापक जगदीश मंत्री ने की विद्यालय के छात्र छात्राएं स्टाफ उपस्थित रहा 

  जायंट्स ग्रुप ऑफ टेक्सटाइल सिटी द्वारा आर.सी. व्यास कॉलोनी सेक्टर 4 में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी निभाते हुये अध्यक्ष मंजु पोखरना के सानिध्य में रैली निकाल घर-घर तिरंगे वितरित किये गये।

 उपनगर पुर देश की आजादी के 75 वीं वर्ष गांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के चलते संघर्ष वीरा केंद्र पुर की अध्यक्षा शारदा व्यास के नेतृत्व में तिरंगे झंडे वितरित किए गए

 वार्ड नं 64 मलाण, सुभाषनगर राजपूत कॉलोनी में पार्षद जगदीश गुर्जर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे वार्डवासियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, तिरंगा यात्रा का जगह जगह वार्ड वासियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रायपुर   (विशाल वैष्णव)   आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार  आशाहोली ग्राम  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का जोश युवाओं में हर्ष उल्लास के साथ तिरंगा वाहन रैली यात्रा में दिखाई दिया. तिरंगा वाहन रैली को तिरंगा दिखाकर भाजपा मंडल संयोजक नाथू लाल शर्मा ने अशाहोली ग्राम पंचायत से प्रारंभ करी जो ग्राम पंचायत के तोलास लखाहोली, बकान,राणास होते हुए पुनःअशाहोली के माताजी मन्दिर पर समापन हुई 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा में रविवार को व्यापार मंडल के आव्हान पर प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत व्यापार मंडल शाहपुरा की ओर से रविवार को बाजारों में तिरंगे बांटे गए। इससे सदर बाजार में हर दुकान पर तिरंगा लहराया तथा तिरंगे के रंग में बाजार रंग गए। व्यापार मंडल की ओर से आज 350 तिरंगों का वितरण दुकानों पर किया गया। 
तिरंगा वितरण कार्यक्रम व तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी सुनिता यादव, पुलिस उपाधीक्षक करण सिंह, तहसीलदार नारायण लाल जीनग  ने समारोह पूर्वक किया। उपखंड अधिकारी की ओर से त्रिमूर्ति स्मारक पर झंढा रोपित कर शुभारंभ किया गया। 
व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन लाल झंवर, सचिव देवेंद्र झंवर एवं व्यापार मंडल सदस्यों व नगर के गणमान्य नागरिकों ने त्रिमुर्ति शहीद स्मारक पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण कर किया। व्यापार मंडल की ओर से अतिथियों का तिरंगे रंग के साफे को पहना कर स्वागत किया गया।

शाहपुरा के पार्षद मि. बियर्ड मेंन डा इशाक खान ने नवाचार करते हुए अपना 42 वा जन्मदिन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 42 तिरंगे झंडे ओर 42 मनि प्लांट के पौधो का वितरण कर मनाया।

मंगरोप(मुकेश खटीक)आज तिरंगा यात्रा रैली से देश का हर गांव जुड़ रहा है शायद ही ऐसा कोई गांव बचा हो जहा अब तक तिरंगा रैली का आगाज न हुआ हो इसी तर्ज पर कोटड़ी पंचायत क्षेत्र के आमा गांव में रविवार सुबह एजुकेशन एकेडमी के तत्वावधान में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा यात्रा रैली निकाल कर लोगों को देश भक्ति के जज्बे से रूबरू करवाया।साथ ही ग्रामीणों को करीब 150 तिरंगे निशुल्क वितरण किए।डी जे पर बज रही देश भक्ति की धुनों गांव के युवा और बच्चो तक ने अपना देश भक्ति जज्बा बढ़ चढ़कर दिखाया

भीलवाड़ा कच्ची बस्ती विकास मंच के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कटार के नेतृत्व में आज कच्ची बस्ती में तिरंगा वितरित किए गए 

 

मांडल(चन्द्रशेखर तिवाड़ी) -- भारत विकास परिषद शाखा मांडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर 108 तिरंगे एवं काढ़ा वितरण किया।भारत विकास परिषद शाखा माण्डल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 108 तिरंगों का निःशुल्क वितरण किया गया।  इसके साथ ही बदलते हुए मौसम से बढ़ रही बीमारियों के रोकथाम हेतु 700 व्यक्तियों को काढ़ा पिलाया गया। 

  आजादी का 75वा अमृत महोत्सव के तहत मांडल गांव में वंदे मातरम सेवा संस्थान के अध्यक्ष उदय लाल भडाणा के नेतृत्व में हजारों नौजवानों मातृशक्ति बड़े बुजुर्गों के सानिध्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

 

सुवालका समाज &   अमृत उत्सव की इस मौके पर विशाल मेगा मार्ट के सामने स्थित सुवालका छात्रावास भवन पर तिरंगा फहरा कर समाज की एकता का परिचय दिया राकेश सुवालका कोटड़ी ने देश भक्ति का गीत सुना कर लोगों को देशभक्ति एवम राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया इस मौके पर पोधा रोपण भी किया गया । समाज के अध्यक्ष श्री लोकेश सुवालका राशमी एवं महिला अध्यक्षा श्रीमती नूतन सुवालका , समाज के वरिष्ठ , युवा एवम महिलाए उपस्थित थी

बनेडा Cp sharma.आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर  शकंरपुरा  (कोडलाई) गांव स्थित हनुमान मंदिर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ द्वारा तिरंगा यात्रा एवं बालिकाओ द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो की गांव के मुख्य मार्गी से होते हुए बडे हनुमान मंदिर पहुंच कर के सम्पन्न हुई 

चित्तौड़गढ़ . आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारत सरकार के युवा मामले एवम् खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज उदयपुर संभाग के नेहरू युवा केंद्रों से से जुड़े हुए युवाओं की वेबनार का अयोजन किया गया।

बेबनार में बांसवाड़ा डूंगरपुर के सांसद कनक मल कटारा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हमारे कई महापुरषों ने अपना त्याग एवं बलिदान दिया है।  राष्ट्र प्रेम ,देश भक्ति की भावना आम जन में जागृत हो, इसके लिए महापुरुषों के बलिदान को हमारे जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। साथ ही दूरस्थ गांव ढाणी के घरों पर तिरंगा फहरे यह जिम्मेदारी हर युवा को लेनी होगी।

चित्तौड़गढ़ के सांसद सी . पी. जोशी ने  आजादी दिलाने में युवाओं के योगदान को याद करते हुए कहा है,हम सभी की  ज़िम्मेदारी बनती है की हर घर तिरंगा फहराया जा कर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने कहा की राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालना भी सुनिश्चित करे।

उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा की लोगो में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को लोग समझे, इसी उद्धेश्य को लेकर राष्ट्रीय ध्वज संहिता में संशोधन किया गया है ताकि भारत के सभी लोग अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया की वे इस अभियान को एक आंदोलन के रूप में चलाकर हर घर तिरंगा फहराने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

वेबनार की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केन्द्र संगठन के क्षेत्रीय निदेशक पवन अमरावत ने  हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी प्रदान की।

इस पर सांसद  ने कहा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” में नेहरू युवा केंद्र संगठन से जुड़े युवा साथी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और हर घर तिरंगा के संदेश को जन- जन और घर घर तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं इसके लिए वे बधाइ के पात्र हैं। मेरी शुभकामनाएँ हैं की नेहरू युवा केंद्र से जुड़े समस्त युवा साथी इसी प्रकार समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेते रहें और सभी युवा साथियों से आह्वान है की वो संकल्प लें की इस स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा” लहराए।

 कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी डूंगरपुर प्रदीप कुमार ने किया।  इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी राजसमंद पवन घोसलिया, उदयपुर शुभम पुरबिया,भीलवाड़ा सुमित  ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संभाग के कई कार्मिक, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, विभिन्न युवा मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 निम्बाहेड़ा 

आजादी अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आँजना की प्रेरणा से निम्बाहेड़ा पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन एवं जनप्रतिनिधियों ने रविवार को उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केली एवं ग्राम रठाजना, माध्याखेड़ी, मोटा बरखेड़ा व आस पास क्षेत्र के ग्रामवासियो एवं गणमान्यजनों को राष्ट्रीयध्वज वितरित कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मानाने की अपील की।

75 फिट तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

 ,बिजोलिया कस्बे के बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने आज तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दियाl आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रैली में विद्यार्थी 75 फीट तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थेl जो काफी आकर्षक लग रहा थाl आजादी के नारों के साथ निकली रैली में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा थाl जानकारी अनुसार  बाल विद्या मंदिर स्कूल से निकली रैली में बच्चे अनुशासित तरीके से भारत माता का जयकारा लगाते हुए रैली में शामिल हुएl देश भक्ति के गानों के साथ रैली कस्बे के मुख्य चौराहों अदालत के सामने, बालाजी चौराहा, बस स्टैंड, तेजाजी चौक से होते हुए पंचायत चौक पंहुचीl जहां  स्टूडेंट ने भारत माता के जयकारे लगाएl रैली का जगह जगह कस्बे वासियों ने फूलों से स्वागत कियाl

 आजादी की पूर्व संध्या पर किया मिठाई वितरण

 

युवाशक्ति क्लब के द्वारा देवनारायण डूँगरी स्थित भील बस्ती में आजादी की 75 वी वर्षगाँठ की पूर्व संध्या पर बच्चो को मिठाई वितरण कर आजादी के लिए बलिदान हुए स्वतंत्रता सेनानियो के त्याग और बलिदान को नमन् किया। साथ ही बालको को स्वतंत्रता का महत्व बताया।

  कोटड़ी BABLU PARASHAR।।कांटी पंचायत मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा  अनोखे अंदाज में निकाली गई ।ग्रामीणों की मौजूदगी में विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में 50 ट्रैक्टर शामिल थे।  युवाओं ने ट्रेक्टर में सवार होकर तिरंगे लहराते हुए वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली गई 

चांदरास में आजादी का अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा वाहन यात्रा।
 

चांदरास भैरुं लाल टेलर 

 चांदरास देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे आजादी के 75वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य पर चांदरास ग्राम पंचायत की सरपंच खुशबु गुजर के नेतृत्व में तिरंगा वाहन यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा रैली ग्राम पंचायत के सभी गांवों में विभिन्न मार्गों से निकाली गई। 50 मोटरसाइकिल वाहन पर तिरंगा लगाए रैली निकाली गई। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत 15अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।चांदरास पंचायत की ओर से 250 तिरंगे वितरण किए गए।

 चारभुजा जी (कोटडी):- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर श्री चारभुजा व्यायामशाला कोटडी के द्वारा आज धार्मिक नगरी कोटडी में अमृत महोत्सव पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली तिरंगा यात्रा श्री कोटडी श्याम दरबार से प्रारंभ हुई जो पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, बाढ़िया का बालाजी, सदर बाजार होते हुए श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में समापन हुई! इस दौरान श्री चारभुजा व्यामशाला के 150 कार्यकर्ता उपस्थित थे

 

  ग्राम पंचायत मंशा में युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली 80 फिट तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र ग्राम पंचायत मंशा में युवाओं ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेशा दिया आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में बजरंग दल मनसा एवं समस्त ग्राम वासियों ने 80 फिट तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थे जो आकर्षक लग रहा था

चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर में खाटू श्याम तिरंगा दर्शन आज, लगेगा तिरंगा छप्पन भोग

 

भीलवाड़ा  श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के बड़ा मंदिर में तिरंगा में छप्पन भोग का आयोजन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 8 बजे से 12:15 बजे तक भजन गंगा एवं छप्पन भोग दर्शन होंगे इस दौरान 11:30 बजे शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी

ट्रस्टीयों को मंदिर में काम आने वाले शंख व चांदी के बर्तन भेंट किए जाएंगे विशेष छप्पन भोग के अवसर पर चारभुजा नाथ के तिरंगे फूल मालाओं से खाटू श्याम के दर्शन होंगे तिरंगा छप्पन भोग की चारभुजा नाथ मंदिर में दिनभर होने वाले विशेष आयोजनों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मिट्टी के बर्तनों में छप्पन भोग के 150 व्यंजन जमाए गए जिन्हें आज ही पैकिंग कर तैयार किया गया मंदिर में दर्जन भर विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक तस्वीरें लगाई गई मंदिर को तिरंगे गुब्बारे ,तिरंगी चुनिया, तिरंगे फूलों से चारों ओर से सजाया गया मंदिर में इस बार भक्तगनों के दर्शनार्थ विशेष व्यवस्था की गई है

 

 

Next Story