आया फोन तो भडाना पहुंचे जयपुर, खंडेलवाल व जब्बरसिंह भी वहीं

 आया फोन तो भडाना पहुंचे जयपुर, खंडेलवाल व जब्बरसिंह भी वहीं
X

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले से दो विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है। मांडल से उदयलाल भडाना आज सुबह फोन आने पर पालड़ी से जयपुर पहुंचे है। जबकि मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा (खंडेलवाल) उन्हें भी राजभवन बुलाया गया है। भडाना के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि आज सुबह फोन आने पर अपने निकट समर्थकों के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए। फोन पर बताया गया कि उनका पास बना दिया गया है और वे पास लेकर राजभवन पहुंचे है। खंडेलवाल पहले ही जयपुर में ही है और उन्हें भी राजभवन पहुंचने के निर्देश दिए गए है। आसींद विधायक जब्बर सिंह भी जयपुर में ही है।
खंडेलवाल आज जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो मीडिया ने उनसे मंत्री बनने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना करते हुए कहा कि मुझे बुलाया गया है, मैं कार्यकर्ता के हिसाब से समर्थकों के साथ आया हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी अगर जिम्मेदारी देती है उसे निभाऊंगा। लेकिन उन्होंने मंत्री बनने की जानकारी से इन्कार किया।

Next Story