केजरीवाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

X
By - Bhilwara Halchal |22 Feb 2024 6:09 PM
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस में गठबंधन ही नहीं, सीटें भी तय हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 का फार्मूला तय किया गया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा, तो कांग्रेस को गठबंधन में तीन सीटे मिली हैं।
औपचारिक एलान होना बाकी
संभावना है कि शुक्रवार या शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएंगे। हालांकि, दिल्ली की सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अभी जोड़ तोड़ जारी है। कांग्रेस की ओर से कुछ नाम चल रहे हैं, जबकि आप की ओर से अभी इसे लेकर पत्ते नहीं खोले गए हैं।
Next Story