राजसमंद सेशन खंड के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर अधीनस्थ न्यायालयों में सोमवार दिनांक 25 दिसंबर से रविवार दिनांक 31 दिसम्बर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेशानुसार शीतकालीन अवकाश की अवधि में राजसमन्द सेशन खण्ड में स्थित सभी अधीनस्थ न्यायालय बंद रहेंगे। इस अवधि में जमानत एवं निरोध अवधि की अवधि अभिवृद्धि (रिमांड) संबंधित एवं आवश्यक न्यायिक तथा सिविल मामलों को निपटाने हेतु न्यायिक अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
दिनांक 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक अधिकृत अधिकारी श्री सरफराज नवाज सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुंभलगढ़ रहेंगे। दिनांक 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अधिकृत अधिकारी श्री विजय टांक, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, आमेट नियुक्त किए गए हैं। शीतकालीन अवकाश की अवधि में आने वाले राजपत्रित व सार्वजनिक अवकाशों में उक्त अधिकृत न्यायालय भी बंद रहेंगे।
अधिकृत न्यायिक अधिकारियों की बैठक का स्थान राजसमन्द मुख्यालय पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजसमन्द का न्यायालय रहेगा। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजसमन्द के कर्मचारी (आवश्यकतानुसार रीडर, स्टेनों, लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अधिकतम चार) दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाशों का उपभोग नहीं करेंगे। शीतकालीन अवकाश की अवधि में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अगले कैलेण्डर वर्ष में नियमानुसार क्षतिपूर्ति आकस्मिक अवकाश देय होंगे।
