राम धुन समापन के साथ होगी भूणा महाराज के भाले की प्राण प्रतिष्ठा

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) जिले के नेशनल हाईवे रोड पर स्थित अमरतिया गांव मे जालवाला नाथ भेरूजी बावजी महाराज मन्दिर मे दो दिवसीय देवधुन नामेरी जागरण एवं भाला प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ आज शुभ मुहूर्त में होगा l देवनारायण जालवाला नाथ विकास समिति ,अमरतिया एवं भैरव भक्ति मंडल, मुम्बई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में मेवाड़ भर से आए नामेरियो ने देवनारायण भगवान के नामवली गीतों की प्रस्तुति दी । समिति के संयोजक सोहनलाल धींग ने बताया कि रविवार को दादा का भाला की प्राण प्रतिष्ठा होगी । भैरव भक्ति मंडल के सेवादार अशोक कुमार धीग एवं निलेश धीग ने बताया कि भाला महोत्सव में मुंबई से अनेक जैन प्रवासी एवं जालनाथ दादा के भक्तगण भाग लेने पहुंचे है। देवनारायण की नामावली के गीतों की प्रस्तुति ओगुलाल गुर्जर ,नारू लाल भोपाजी ,धर्मेंद्र गुर्जर ,छगन गुर्जर सहित कई भोपों द्वारा गायन किया जा रहा है l
