VIDEO गर्मी की आहट के साथ ही तरबूज और संतरों की आवक शुरू, बनने लगे है लकड़ी के कूलर

VIDEO गर्मी की आहट के साथ ही तरबूज और संतरों की आवक शुरू, बनने लगे है लकड़ी के कूलर
X

भीलवाड़ा (विजय/सम्पत)। सर्दी धीरे धीरे कम हो रही है और अब गर्मी का अहसास होने लगा है। इसी के साथ बाजार में लकड़ी के कूलर बनने लगे है। वहीं गर्मी से राहत देने वाले संतरे और तरबूजों की आवक भी शुरू हो गई है। 
पिछले कई दिनों से तेज सर्दी के चलते लोग परेशान थे लेकिन अब इससे राहत मिली है और दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी की आहट के साथ ही बाजारों में कूलर, पंखों की बिक्री शनै:शनै शुरू हो गई है। भीलवाड़ा में लकड़ी के कूलर भी बड़ी संख्या में तैयार किये जाते है। इन कूलरों का निर्माण भी अब शुरू हो गया है। सुभाषनगर में एक दुकानदार लकड़ी के कूलर तैयार करने में जुटा नजर आया। उसने बताया कि कूलर की कीमत भी कुछ बढ़ी है।
आंध्रा से आये तरबूज :
गर्मी का फल कहे जाने वाले तरबूज की आवक भी शुरू हो गई है। कृषि उपज मण्डी के बाहर आंध्रा से मंगवाये गए तरबूज की दुकानें सज गई है। दुकानदार मेवाराम ने बताया कि तरबूज 20 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहे है। इसी तरह कृषि उपज मण्डी में प्रतिदिन 20 से 22 टन संतरों की आवक भी हो रही है। आढ़तिया आकाश माली ने बताया कि संतरा फिलहाल मध्यप्रदेश से आ रहे है। बाजार में 30 से 40 रुपए प्रति किलो संतरे की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी इनकी कीमतें भी बढ़ती जाएगी और 60 रुपए किलो तक पहुंच सकता है। 

Next Story