बिना समाज की उन्नति हुए व्यक्ति की उन्नति संभव नहीं -हिमांशु शर्मा

बिना समाज की उन्नति हुए व्यक्ति की उन्नति संभव नहीं -हिमांशु शर्मा
X

 भीलवाड़ा BHN

सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वी जयंती पर भाजपा ने उन्हें याद किया

 पंडित दीनदयाल की जयंती पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में एवं भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडीया , नगर परिषद उपसभापति राम लाल योगी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवानी कानावत के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ  अतिथियों ने तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया

भाजपाइयों ने उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल ने भारतीय राजनीति में नवीन दिशा देने का कार्य किया  सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के प्रणेता रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसे प्रगतिशील विचारधारा की नींव रखी थी उनका संपूर्ण जीवन पीढीयो को प्रेरित करते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित रहा उनके आदर्श हमें गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने की प्रेरणा देते हैं उत्तर प्रदेश मथुरा जिले में जन्मे राजनीति समेत साहित्य में भी रूचि रखते थे उनके लेख तमाम अखबार पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते थे

संगोष्ठी मे  शर्मा  ने कहा कि बिना समाज की उन्नति हुए व्यक्ति की उन्नति संभव नहीं है जिसमें उनके जीवन की पूरी झलक प्रदर्शित होती है साथ ही उन्होंने कई उदाहरण देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की कई घटनाओं के बारे में बताया जो उन्हें शिखर पर ले गई उन्होंने बताया कि जातिवाद के जहर से दूर रहकर राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया

जिलाध्यक्ष तेली ने बताते हुए कहा कि उपाध्याय त्याग, समर्पण ,बलिदान की प्रतिमूर्ति थे  106 वी जन्म जयंती बूथ स्तर तक रविवार को जिले भर में मनाई गई प्रताप मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन ने प्रताप मंडल क्षेत्र में स्थित सेमरोक स्कूल, अग्निशमन फिलिंग स्टेशन रोड, पटेल नगर मैं आज साय संगोष्ठी आयोजित की गई 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत 15 दिवसीय सेवा एवं समर्पण अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा प्रदेश गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक बूथ व मंडल पर जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए विभिन्न सेवा के ओतप्रोत कार्यक्रम किए गए दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंघीवाल के द्वारा अपने मंडल में बनाई गई

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अभियान के जिला प्रभारी प्रहलाद त्रिपाठी ,जिला सह प्रभारी अनिल चौधरी भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण डीडवानिया प्रशांत मेवाड़ा सहित प्रेम पटेल ,कुलदीप गुर्जर, अशोक शर्मा, राम सिंह, गौरव टाक, गणपत पारीक , अभिषेक त्रिवेदी ललित सुराणा उदय सिंह भाटी ,गिरिराज गहलोत भगवती लाल गुर्जर, शंभू लाल वैष्णव ,अशोक टहलानी ,अनूप  शर्मा ,मधु अग्रवाल रागिनी गुप्ता,राहुल त्रिवेदी ,सीतादेवी ,हमिद शेख ,किशन सुवालका, अजय नौलखा, दिनेश सुथार ,पुरुषोत्तम बेरवा, पुष्पा रावत ,गंगा प्रजापत उज्वला माली अविनाश राठौड़ तरनय शर्मा, रतन अग्रवाल,ओम पचारियाउपस्थित थे

Next Story