हनी ट्रैप के मामले में महिला गिरफ्तार

X
By - Bhilwara Halchal |18 Dec 2022 6:25 PM IST
अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप के दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
महिला के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महिला के अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी है। थाने के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ तहसील के गांव कारोली निवासी आस मोहम्मद ने थाने पर मामला दर्ज कराया था कि एक महिला ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया है। महिला ने उसे जेएस फोरव्हील शोरूम के समीप स्थित मुल्तान नगर में एक मकान पर बुलाया था जहां पर पहले से मौजूद चार पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी जेब में रखे करीब 56 हजार रुपए लूट लिए।
Next Story
