डिप्रेशन में थी महिला, पहले जहर खाया, फिर लगा लिया फंदा, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

भीलवाड़ा हलचल.
शहर के सुभाषनगर थाना सर्किल में एक महिला ने पहले जहर खा लिया फिर फंदे से लटक गई। परिजनों को घटना का पता चला तो वे, महिला को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उसने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि महिला डिप्रेशन मं थी और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहायक उप निरीक्षक कालूराम ने हलचल को बताया कि रमा विहार निवासी प्रेम35 पत्नी राजकुमार बैरवा ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रेम डिप्रेशन में थी। इसी के चलते उसने कल सुबह प्रेम ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके बाद वह घर में ही फांसी के फंदे से झूल गई। महिला को तुरंत ही परिजनों ने फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गये, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इस दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।