सामाजिक उद्धार का महिला ही आधार’- स्नेह मिलन  

सामाजिक उद्धार का महिला ही आधार’- स्नेह मिलन  
X

भीलवाड़ा   प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में आजाद नगर में ‘सामाजिक उद्धार का महिला ही आधार’ विषय पर महिलाओं के लिए स्नेह मिलन का आयोजन किया गया ।  : कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी इंदिरा दीदी ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ-साथ नारी को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना होगा जिससे वह दैनिक जीवन की परिस्थितियों का सहज सामना कर सके। आपने कहा कि नारी ईश्वर की अनुपम कृति, उपहार और वरदान है। नारी की महिमा अनंत अद्भुत और अवर्णनीय है | नारी में ईश्वर का ममतामय स्वरूप दिखता है। नारी की महिमा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। ब्रह्माकुमारी संस्था गत 87 वर्षों से आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट अनीता व्यास ने कहां की हमें प्रार्थना, ध्यान अथवा भक्ति के माध्यम से भगवान से अवश्य जुड़ना है तभी हमारे अंदर अच्छे संस्कारों का उदय हो सकेगा । कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रमा बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराके सभी को गहन शांति की अनुभूति कराई | ब्रह्माकुमारी नीतू बहन ने ‘बेटी को सूरज जैसा बनाओ’ कविता सुनायी |   संस्कृत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया| कुमारी साक्षी के द्वारा जन-जन का कल्याण करें शिव की शक्ति है नारी नृत्य प्रस्तुत किया गया | बापू नगर की महिलाओं द्वारा ‘ नकारात्मक को सकारात्मक. लघु नाटिका प्रस्तुत की गई| नन्ही बालिका दिव्यांशी द्वारा ‘राम आएंगे’गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया गया | ग्वालियर की बहन परम भक्ति में स्वास्थ्य के लिए आहार, व्यवहार एवं व्यायाम पर टिप्स दिए | ब्रह्माकुमारी तारा बहन नें सभी का आदर व्यक्त किया | कार्यक्रम में आजाद नगर बापू नगर की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया।इसके अतिरिक्त अशोक व्यास, श्याम श्रोत्रिय, अमोलक भाई, इंद्रा बिल्लू, रेखा सोनी, कौशल पारीक आदि उपस्थित थे |

Next Story