महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श निशुल्क शिविर 24 सितंबर को

X
By - Bhilwara Halchal |23 Sept 2023 3:57 PM IST
राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) कुमावत समाज महिला मंडल की जिलाध्यक्ष तरुणा कुमावत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष पर कुमावत समाज महिला मंडल राजसमंद व अनंता हॉस्पिटल के तत्वावधान में पहली बार रुणपचोर चौकी संस्थान, कांकरोली के भवन में प्रात: 9 बजे से दोप. 2 बजे तक निशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जाएगा एवं ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।
Next Story
