रोलाहेड़ा में महिला सम्मान समारोह आयोजित, राज्यमंत्री जाड़ावत ने किया संवाद

रोलाहेड़ा में महिला सम्मान समारोह आयोजित, राज्यमंत्री जाड़ावत ने किया संवाद
X

चितौडग़ढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने उपस्थित महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए 1030 महिलाओं को लुगड़ी ओढ़ाकर कर रक्षा सूत्र बंधाए महिलाओं को को संबोधित करते हुए कहा की आप समस्त मेरी बहिन है आपकी रक्षा का दायित्व भाई के रूप में निभाऊंगा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार गांवों में महिलाओं के चहुंमुखी विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही हैं महिलाओं में जागरूकता आई है और उनमे नेतृत्व शक्ति का संचार हुआ है। उन्होंने महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं परम्परागत रूप से पशुपालन और घरेलू उद्योगों के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनक प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान कर रही हैं। आज के वर्तमान युग में बेटियों को लक्ष्मी जी का स्वरुप समझा जाता हैं। आज के आधुनिक समाज में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढक़र अपनी अलग पहचान बना रही है।
राजस्थान सरकार द्वारा संचालित इंदिरा महिला शक्ति योजना से जुडक़र कई महिलाओं ने खुद को मजबूत बनाया है। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा की महिला सशक्तिकरण को उनके कार्यकाल में बल मिला महिला के मान सम्मान के लिए राज्य सरकार तत्पर है उनके लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
प्रवक्ता ने बताया की इस अवसर पर पूर्व प्रधान पुष्पा जाट मंडल उपाध्यक्ष पीरूलाल गवारिया ग्राम पंचायत अध्यक्ष दिनदयाल जाट नारायणलाल जाट उप सरपंच गोरीलाल गुर्जर नारायण गौड़ भेरूलाल जाट नंदलाल जाट बाबूलाल जाट राजू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मोजूद रही।

Next Story