पर्यावरण व सामाजिक प्रशासन के योगदान पर कार्यशाला 19 जुलाई को

पर्यावरण व सामाजिक प्रशासन के योगदान पर कार्यशाला   19 जुलाई को
X


उदयपुर, । पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसायटी की ओर से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में पर्यावरण एवं सामाजिक प्रशासन के योगदान पर मीडिया आमुखीकरण कार्यशाला 19 जुलाई को सुबह 11.30 बजे वन विभाग के वन भवन परिसर में आयोजित होगी। जीपीएस के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञ संबंधित विषय पर संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए चुनिंदा जानकारी के साथ अपने नेटवर्क के माध्यम से ईएसजी और इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

Next Story