प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला का आयोजन

प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला का आयोजन
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमंद में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओ हेतु ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य निर्मला मीणा ने बताया कि इस कार्यशाला में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियो द्वारा महाविद्यालय में प्राथमिक उपचार, रक्तदान एवं अंगदान पर जागरूक किया गया। डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने महाविद्यालय में विद्यार्थी रेड क्रॉस क्लब के गठन पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को इस सोसाइटी से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन प्रकाश कोठारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता बताते हुए सेवा कार्य करने का संदेश दिया। संयोजक जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सीपी व्यास ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। मानद सचिव बृजलाल कुमावत ने रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को इस हेतु प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य निर्मला मीणा ने सेवा कार्य की महत्ता को बताया एवं रक्तदान पर अपने विचार रखे। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल लाल कुमावत ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त सचिव दीप चन्द्र गाडरी, प्रो. सुमन बडोला,  अनिल कुमार कालोरिया, विजेंद्र कुमार शर्मा, देवेश पालीवाल एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Story