जीती दुनिया की सबसे बड़ी लॉटरी, इनाम में मिलेंगे 16500 करोड़

जीती दुनिया की सबसे बड़ी लॉटरी, इनाम में मिलेंगे 16500 करोड़
X

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शख्स ने लॉटरी में 2.04 बिलियन डॉलर (लगभग 165 अरब रुपये) का पावरबॉल जैकपॉट जीता है. इसे विश्व इतिहास का सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट बताया जा रहा है. खास बात यह है कि इस पावरबॉल जैकपॉट के पिछले 40 ड्रॉ बे-नतीजा रहे थे. वहीं, इस ड्रॉ के दौरान लॉटरी के सभी 6 नंबरों के मिलने की संभावना 29.22 करोड़ में मात्र 1 थी

लॉटरी का लकी नंबर ये रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लॉटरी जीतनेवाले शख्स के बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पायी है. अब तक यह शख्स किसी के सामने नहीं आया है. लॉटरी की वेबसाइट ने बताया कि पावरबॉल गेम में सफेद बॉल पर लकी नंबर 10, 33, 41, 47 और 56 अंकित थे. लाल रंग की बॉल पर लकी नंबर 10 अंकित था. 16500 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले ने जोस सर्विस सेंटर, अल्टाडना, कैलिफोर्निया से लकी टिकट खरीदा था.

Next Story