ससुराल में जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत , जांच में जुटी पुलिस

ससुराल में जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत , जांच में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
जिले के आंट गांव स्थित ससुराल आये अजमेर जिले के युवक ने बीती रात जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। इससे पहले युवक को हालत बिगडऩे पर कोटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बिजौलियां थाने के दीवान पांचूराम ने बीएचएन को बताया कि भिनाय थाने के करांटी गांव निवासी महावीर सिंह 35 पुत्र भवानीसिंह राजपूत की पत्नी शादी में शरीक होने अपने ससुराल बिजौलियां थाने के गांव आंट आई हुई थी।
इसके चलते शुक्रवार की रात महावीर सिंह भी अपने गांव से ससुराल आ गया। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में महावीर सिंह ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। रात में ही महावीर सिंह को बिजौलियां अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान महावीर सिंह ने दम तोड़ दिया।
महावीर सिंह की मौत की सूचना पर उसका भाई लक्ष्मण सिंह भी कोटा पहुंच गया। जहां लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई महावीर सिंह 13 मई को 12 बजे घर से अपने ससुराल जाने के लिए रवाना हुआ था। ससुराल से फोन आया कि महावीर सिंह ने जहरीली वस्तु खा ली। सुबह चार बजे महावीर सिंह के दम तोडऩे की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

Read MoreRead Less
Next Story