युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने ली स्वच्छता शपथ

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान का प्रारंभ भिक्षु विहार केलवा से किया गया।
मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 3.0 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवहान पर 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आज युवा मंडल के 21 कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
युवा मंडल इस स्वच्छता अभियान के तहत समस्त ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे,जिसे अपना गांव अपना भारत देश कचरे से मुक्त हो एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बने।
इस दौरान अध्यक्ष लालू राम सिंधल, संरक्षक महेंद्र कोठारी अपेक्स, रमेश देवड़ा, संजय सांवरिया, भवानी शंकर, महेंद्र रेगर, विपुल चंदेल, कुनाल, हरीश, हंसा राठौड़, ज्योति महात्मा, मीना रजक, रिचीका सुथार, रेखा राठौड़, हेमा मीणा, विकांक्षा राय, प्रीति साहू, सिमरन साहू, रीना रेगर आदि युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
