राष्ट्र निर्माण के लिये युवाओं को आगे आना होगा:- अनुराग ठाकुर

राष्ट्र निर्माण के लिये युवाओं को आगे आना होगा:- अनुराग ठाकुर
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नाथद्वारा पहुँचने पर नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक निलेश पालीवाल ने मेवाडी पगडी, ईकलाई, गुलदस्ता एवं महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह भेट कर जिले के युवाओं की और से भव्य नागरिक अभिनंदन करते हुए जिले में संचालित केन्द्र की गतिविधियों से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आजादी के अमृतकाल में केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान, देश केे वीर, वीरांगनाओं को नमन की परिकल्पना पर आधारित अमृत कलश यात्रा के अभियान को जन आंदोलन बनाते हुए घर-घर तक युवाओं को पहुॅचाने का आव्हान करते हुए उन्होनें वर्तमान समय को देखते हुए युवाओं में नई उर्जा के साथ जोश भरते हुए कहा कि भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू ने यदि देश के बारे में नहीं सोचा होता तो शायद आज हम आजाद न होते। उन्होने अपना बलिदान देश के लिये देकर देश को आजाद कराया आज फिर युवाओं को राष्ट्र के नवनिर्माण के लिये उसी प्रकार से उनके आदर्शो पर चलकर योगदान देना होगा।

Next Story