युवा मोर्चा ने किया युवा चौपाल का पोस्टर विमोचन

चित्तौडगढ जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे युवा चौपाल में यूथ कनेक्ट अभियान का आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पोस्टर विमोचन किया गया। मंडल स्तर पर विस्तारक नियुक्त किए गए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 400 पार को पूरा करने के लिए और युवाओं से जुड़ने के लिए व संगठन को मजबूत करने के लिए यह अभियान हर मंडल स्तर पर चलाया जाएगा।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अशोक नवलखा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, भाजपा घोसूंडा मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल जिला मंत्री कर्नल सिंह काकरवा, अभियान के जिला सहसंयोजक कुलदीप चतुर्वेदी नमो ऐप के जिला संयोजक हरीश वैष्णव, युवा मोर्चा चंदेरिया मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा धीरज सुखवाल,पुष्कर धाकड़ अभिषेक चावला ,राधे गाडरी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे