एक पेड़ देश के नाम

एक पेड़ देश के नाम

 पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय योजना से संबंधित एक गोष्ठी आज दिनांक 24जनवरी2023को शांति भवन में आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत सकल जैन नारी शक्ति की सक्रिय  महिलाओं ने जागरूकता दिखाई। यह अभियान पूरे देश में 12जनवरी 2023से 14जनवरी2024तक चलेगा। जनवरी फरवरी मार्च तीन महीने तक ये घर घर नर्सरी का अभियान  अर्थात बीजारोपण से पौधारोपण चलेगा।

जीतो की सचिव सपना तातेड की अध्यक्षता में  नवकार महामंत्र उच्चारण के साथ  इस गोष्ठी  का शुभारंभ हुआ। एक पेड़ देश के नाम अभियान समिति भीलवाड़ा के संयोजक सुभाष जैन ने  कहा कि स्वस्थ परिवार देश एवं समाज की संरचना में नारी शक्ति का अद्भुत योगदान होता है।  हर महिला अगर पर्यावरण के प्रति सजग होगी तो स्वतः स्वच्छ भारत का निर्माण हो जाएगा। प्रत्येक परिवार में हर सदस्य एक पेड़ लगाए और उसका संरक्षण संवर्धन करे। Eco mitram app की जानकारी भी आपने प्रदान की।

राकेश तिवाड़ी ने कहा नर्सरी से पौधा न लाकर हम स्वयं बीजारोपण करे और उस पौधें की देखभाल करे। 

 प्रांत नारी शक्ति प्रमुख साधना मेलाना ने पॉलीथिन मुक्त कैसे बने हमारा देश उसकी शुरुवात स्वयं के घर से हो इसके  लिए आपने बहुत ही अच्छा इको ब्रिक्स प्रोजेक्ट बताया।

 हमारे घर के वेस्टेज से उपयोगी चीजे कैसे बनाई जाती है और प्रकृति को  कैसे स्वच्छ रखते हुए हम अच्छा जीवन सकते है। क्योंकि प्रकृति को जब हम देते है वो ही हमारे पास लौट कर आता है।इस अभियान समिति की सक्रिय सदस्य विजया सुराणा ने आभार व्यक्त करते हुए इस सुंदर मिशन से सबको जुड़े रहने की बात कही। विनोद मेलाना ने पर्यावरण गतिविधि की जानकारी दी। सकल जैन नारी शक्ति भीलवाड़ा की संयोजक दीपा सिसोदिया को नियुक्त किया गया।

समागत सभी नारी शक्ति की सदस्यों ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया।

तेरापंथ महिला मंडल की मीडिया प्रभारी नीलम लोढ़ा ने बताया कि इस गोष्ठी में शांति जैन महिला मंडल, जैन मूर्ति पूजक महिला मंडल,तेरापंथ महिला मंडल,आदिनाथ महिला मंडल आर के कॉलोनी, अणुव्रत समिति, अपना सेवा संस्थान, मानव सेवा संस्थान  प्राज्ञ महिला मंडल अर्थात  सकल जैन समाज के संगठन प्रमुख ने अपनी सक्रियता दिखाई।

Read MoreRead Less
Next Story