एडीजे शर्मा ने किया उप कारागृह मावली का औचक निरीक्षण

X
By - Bhilwara Halchal |20 July 2023 7:25 PM IST
उदयपुर, । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने उप कारागृह मावली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विचाराधीन बंदीजन को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा, भोजन, चाय एवं नाश्ते के साथ बंदीजन को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील इत्यादि के बारे में जानाकारी ली। बंदीगण को नशा छोड़ने एवं नशीली दवाओं का उपयोग नहीं करने के बारे में जागरूक किया।
Next Story
