युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे का शव देख, मां की फूट पड़ी चीत्कार

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे का शव देख, मां की फूट पड़ी चीत्कार
X

भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के गिरडिय़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटड़ी अस्पताल भिजवा दिया।

कोटड़ी थाने के एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि गिरडिय़ा निवासी पीरू 27 पुत्र बंशीलाल दमामी शुक्रवार को घर पर अकेला था। परिजन खेत पर थे। पीरू, गले में फंदा डालकर पंखे से लटक गया। दोपहर में जब मां खेत से लौटी तो उसे पीरू फंदे पर लटका नजर आया। यह देखकर मां की चीत्कार फूट पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोटड़ी अस्पताल भिजवा दिया। जहां शव को सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। खुदकुशी के कारण भी सामने नहीं आये हैं।

Next Story