हरियाणा ने किया हैरान…: भाजपा की सरकार या कांग्रेस को मौका या खंडित जनादेश

Update: 2024-10-08 03:47 GMT

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर, दोनों राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीट हैं। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीट पर जीत जरूरी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। दोनों दलों की साख दाव पर है। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) कितना असर डालती है, यह भी देखना रोचक होगा।




इसी तरह जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है। जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी देश-दुनिया की नजर है, क्योंकि यह आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला चुनाव था।


  लाइव

 हरियाणा में अब तक की मतगणना टी20 मुकाबले जैसी रही है। एक वक्त बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही कांग्रेस तेजी से पिछड़ गई।

डाक मत पत्रों में कांग्रेस को जबरदस्त वोट मिले, लेकिन जैसे ही ईवीएम खुली भाजपा ने पूरी तरह सीन बदल दिया।

अगले एक घंटे तक यही ट्रेंड रहा, तो भाजपा हरियाणा में इतिहास रच देगी। पार्टी यहां 10 साल से सत्ता में है।

कांग्रेस नेताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर भाजपाइयों का जोश हाई हो गया।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है। इसका असर दिल्ली विधानसभा चुनाव पर हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन को बढ़त

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं।

यदि इस गठबंधन को बहुमत के लिए समर्थन की जरूरत पड़ी, तो पीडीपी पहले ही घोषणा कर चुकी है।

जम्मू में भाजपा का दबदबा रहा। वहीं कश्मीर की कुछ सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है।

यदि कश्मीर की किसी सीट पर भाजपा को जीत मिलती है, तो यह बहुत एतिहासिक होगा।

अब तक दोनों राज्यों के लिए जारी एग्जिट पोल सही साबित होते नजर आ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम अब तक की बड़ी बातें

अब तक कोई दल बहुमत तक नहीं पहुंचा है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त है। जम्मू में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का दबदबा है। किसी को बहुमत नहीं मिला, तो सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ हो सकती है।

 : हरियाणा चुनाव परिणाम अब तक की बड़ी बातें

कांग्रेस बहुत बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा 20 से कम सीट पर सिमट सकती है। आम आदमी पार्टी का खाता अब तक नहीं खुला है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा असर दिखा है। कांग्रेस उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बना सकती है। भाजपा के मंत्री और अधिकांश बड़े नेता पीछे चल रहे हैं।

कुल सीट 90, बहुमत के लिए जरूरी 46

अब तक के रुझान

कांग्रेस: 63

भाजपा: 17

INDL: 2

अन्य: 4

Jk 2024: कुल सीट 90, बहुमत के लिए जरूरी 46

अब तक के रुझान

कांग्रेस+: 36

भाजपा: 28

पीडीपी: 4

अन्य: 11

Similar News