अगवा किशोरी को मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, पीडि़ता छह माह से है गर्भवती, आरोपित की तलाश
By : bhilwara halchal
Update: 2024-05-25 15:31 GMT

भीलवाड़ा बीएचएन। पिछले दिनों अगवा एक किशोरी को पुलिस मुंबई से ढूंढ लाई। यह पीडि़ता छह माह से गर्भवती है। पीडि़ता का कहना है कि छह माह पहले आरोपित ने उसके साथ रेप किया था। ऐसे में पुलिस अब अपहरण के इस केस में रेप की धारा और ऐड करेगी।
कारोई पुलिस ने बताया कि थाना सर्किल से 22 मई को एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। इसे लेकर परिजनों ने 23 मई को परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुये अगवा किशोरी को मुंबई से बरामद कर यहां ले आई। किशोरी छह माह से गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि छह माह पहले उसके साथ युवक ने रेप किया था। पुलिस अब किशोरी को ले जाने वाले युवक की तलाश कर रही है।



