खेत पर कार्य करते समय किसान की मौत

X
By - bhilwara halchal |17 Feb 2026 7:34 PM IST
भीलवाड़ा (बीएचएन)। जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के धूलखेड़ा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ अपने खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो गई।
रायपुर थाने के रामुराम ने बताया कि धूलखेड़ा निवासी सत्यनारायण (44), पुत्र बंशी लाल दमामी, खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे, तभी उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार केलिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, अचानक हुई मौत से धूलखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Next Story
