ब्लैकआउट ड्रिल में आमजन के लिए 20 दिशा-निर्देश
By : मदनलाल वैष्णव
Update: 2025-05-07 12:30 GMT

क्रम संख्या | दिशा-निर्देश |
---|---|
1 | सायरन बजते ही घर में शरण लें, “ऑल क्लियर” सायरन तक बाहर न निकलें। |
2 | सभी घर, दुकान, विद्यालय आदि की लाइट समय पर बंद करें। |
3 | ड्रिल के दौरान बाहर न घूमें, भीड़ न करें, अनुशासन बनाए रखें। |
4 | आतिशबाजी या तेज आवाज वाले उपकरणों का प्रयोग न करें। |
5 | खिड़कियों पर काले पर्दे लगाएं और उनसे दूर रहें। |
6 | प्रशासन व पुलिस के निर्देशों का पालन करें। |
7 | बहुमंजिला भवनों में लिफ्ट का प्रयोग न करें, सीढ़ियाँ ही लें। |
8 | वृद्ध, बच्चे और दिव्यांगजनों को सुरक्षित स्थान पर रखें। |
9 | अफवाहें न फैलाएं और न ही सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें पोस्ट करें। |
10 | झूठे वीडियो या संदेशों पर ध्यान न दें, शांत रहें। |
11 | किसी को डराने या भयभीत करने का प्रयास न करें। |
12 | आपातकालीन सेवाओं के रास्ते अवरोधित न करें। |
13 | कार्यालयों में अलार्म, निकास द्वार आदि की पहले से जांच करें। |
14 | मोबाइल चार्ज रखें और जरूरी इमरजेंसी नंबर सेव करें। |
15 | टॉर्च, बैटरी वाले उपकरण साथ रखें। |
16 | अनावश्यक रूप से मोबाइल की फ्लैश या वाहन की हेडलाइट न जलाएं। |
17 | पहचान पत्र, फर्स्ट एड और भोजन अपने पास रखें। |
18 | मोहल्ले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और पुलिस को सूचना दें। |
19 | ड्रिल समाप्ति की सूचना के बाद ही सामान्य स्थिति में लौटें। |
20 | यह केवल मॉक ड्रिल है, घबराएं नहीं – सतर्क रहें। |
अधिकारियों को दिए गए 5 दिशा-निर्देश
क्रम संख्या | दिशा-निर्देश |
---|---|
1 | उपखण्ड अधिकारियों एवं उपखण्ड गजिस्ट्रेट को सिविल डिफेन्स पूर्वाभ्यास के तहत सायरन बजने के तुरंत बाद अपने क्षेत्र में लाईट बंद करने का सुनिश्चित करें। |
2 | आई.सी.सी. गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करें, और मोबाईल टॉर्च, टॉर्च, इन्वर्टर, यूपीएस, सोलर पैनल द्वारा जलने वाली लाइटें बंद करवाएं। |
3 | शिक्षण संस्थानों और छात्रों को पूर्व सूचना देकर अभ्यास में सम्मिलित करें। |
4 | अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचएआई, जयपुर/दौसा को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों, सड़क मार्गों पर जलने वाली लाइटें बंद करवाने का निर्देश दें। |
5 | नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका, और तहसीलदार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें तथा सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाली लाइटें बंद करवाने का निर्देश दें। |