ट्रेन से गिरने से झारखंड के युवक की मोत

Update: 2024-09-22 11:30 GMT

मांडल (सोनिया)। झारखंड के एक युवक की मांडल क्षेत्र में रेलवे पटरी के निकट आज सुबह लाश पड़ी मिली। जिसके शरीर पर कई चोटे लगी थी। मांडल थाने के महिपालसिंह ने बताया कि रविवार सुबह देवरिया रेलवे फाटक के निकट लाश पड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो 21 वर्षिय युवक की लाश पड़ी थी और उसके शरीर पर कई चोटे लगी थी।


उसकी जेब में आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान बंधन मुंडा पिता दनदन मुंडा निवासी शांति थाना बालूमा, जिला लातहर झारखंड के रूप में हुई। उसके पास पेरू से अजमेर का रेलवे टिकट भी मिला है, जिससे संभावना है कि यह हादसा रात ढाई बजे के लगभग हुआ। माना जा रहा है कि बंधन मुंडा ट्रेन की सीढियों पर बैठा होगा और नींद का झौंका या झटका लगने से वह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Similar News