34हजार का हो चुका हे निधन ,1.68 लाख मतदाताओं के कटे नाम.87,८७२ जा चुके दूसरी जगह

Update: 2025-12-16 15:01 GMT

 भीलवाड़ा जिले में मतदाता सूची में बड़े बदलाव किए गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 1 लाख 68 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटे हैं। इनमें से 87 हजार से अधिक मतदाता दूसरी जगह स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 33 हजार से अधिक मृतक मतदाता हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को जिले की विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम की घोषणा की थी। 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण में मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए। कुल 17,52,930 मतदाताओं ने प्रपत्र भरकर जमा कराए, जिनके नाम 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए।गणना के दौरान 1,68,197 गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे। इसके कारण और सूची जिले की वेबसाइट bhilwara.rajasthan.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट www.election.rajasthan.gov.inपर उपलब्ध कराई गई है।


 एक नजर 

मतदाता सूची में बदलाव:

कुल कटे हुए नाम: 1,68,197

स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता: 87,872

मृत मतदाता: 33,778

अनुपस्थित मतदाता: 33,796

एकाधिक स्थान पर पंजीकृत मतदाता: 10,105

अन्य कारणों से हटाए गए मतदाता: 706

विशेष गहन पुनरीक्षण:

कार्यक्रम की घोषणा: 27 अक्टूबर 2025

गणना चरण: 4 नवंबर – 11 दिसंबर 2025

गणना प्रपत्र वितरित: 19,21,127

प्रपत्र जमा: 17,52,930

प्रपत्र अप्राप्त:

गणना प्रपत्र अप्राप्त: 1,68,197

अप्राप्त प्रपत्रों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध:

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान

भीलवाड़ा जिला वेबसाइट

मतदाता पंजीकरण व फॉर्म-6 आवेदन:

फॉर्म-6 और घोषणा पत्र ऑनलाइन या BLO के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाता भी आवेदन कर सकते हैं।

मतदान केंद्र और पुनर्गठन:

पहले मतदान केंद्र: 1,915

नए मतदान केंद्र: 2,198

1,200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों का पुनर्गठन कर न्यूनतम किया गया।

दावे और आपत्तियां:

दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि: 16 दिसंबर 2025 – 15 जनवरी 2026

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 14 फरवरी 2026

यह पुनरीक्षित मतदाता सूची जिले के सभी मतदान केंद्रों, ग्राम पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकाय कार्यालय में भी उपलब्ध कराई गई है ताकि आमजन इसे देख सकें।

Similar News