अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने की माता कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना

By :  vijay
Update: 2026-03-24 17:20 GMT

भीलवाड़ा  । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा नवरात्रि के छठे दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी देवी विधि-विधानपूर्वक पूजा एवं अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भजन-कीर्तन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। अध्यक्ष मधु लढा ने बताया की माता कात्यायनी की पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस दौरान माता रानी पर प्रश्नोत्तरी भी की गई। उसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को पुरस्कार दिए गए और सभी ने माता रानी पर भजन प्रस्तुत किए गए। सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया की सदस्याओ द्वारा माता रानी की स्थापना एवं कलश लाकर माताजी को फूल, फल, नारियल और प्रसाद अर्पित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ ही शेरावाली कब आओगी, मेरे अंगना मैया और मैया मैया बोल, मां सून लेगी मेरी पुकार, शरण मैया तेरी लेंगे मैया हम पा लेंगे आकर पुकार कितना प्यारा है दरबार मैया आदि भजनों पर महिलाओं द्वारा प्रस्तुति दी गई और नृत्य किया गया। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं को अल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष उषा सोनी, उषा सोमानी, सुनीता शारदा, आशा डाड, मधु बहेड़िया, पुष्पा मुंदड़ा, सीमा हिंगड़, अनिता कोठारी, सीमा देवपुरा, इंदिरा भदादा, मनोरमा कोठारी, अमन सोमानी, सुनीता सोमानी, किरण काबरा, मंजू झंवर, वंदना समदानी, कला न्याती सहित कई सदस्याएं उपस्थित थी।

Similar News