भीलवाड़ा में 21 मार्च को जुटेगी भारत विकास परिषद की प्रान्तीय कार्यकारिणी, तय होंगे विकास के रोडमैप

Update: 2026-03-09 09:51 GMT



​भीलवाड़ा  । भारत विकास परिषद, राजस्थान मध्य प्रान्त की प्रान्तीय कार्यकारिणी की चौथी महत्वपूर्ण बैठक आगामी 21 मार्च (शनिवार) को वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में आयोजित की जाएगी। 'रामेश्वरम्', हरणी महादेव रोड पर होने वाली इस बैठक में प्रान्त के भविष्य के कार्यों और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर मंथन होगा। ​प्रान्तीय महासचिव आनन्द सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्डी और प्रान्तीय संरक्षक रामेश्वरलाल काबरा सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर के दिग्गज पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रान्त की गतिविधियों को गति देने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों का पाथेय प्राप्त होगा। ​बैठक में मुख्य रूप से ​तृतीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक करवाई का अनुमोदन, ​जिला समन्वयकों द्वारा त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण। ​प्रान्तीय वित्त सचिव अमित सोनी द्वारा वित्तीय स्थिति का प्रतिवेदन।

​प्रान्तीय महासचिव द्वारा प्रान्तीय गतिविधियों का लेखा-जोखा।

​अध्यक्ष की अनुमति से अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। ​परिषद के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:00 बजे पंजीयन के साथ होगा। इसके पश्चात शाम 6:30 से 7:15 बजे तक भोजन तथा रात्रि 7:30 से 9:30 बजे तक मुख्य बैठक का सत्र चलेगा। ​तैयारियों को लेकर भीलवाड़ा जिला समन्वयक महावीर सोनी, सह-समन्वयक कैलाश आचार्य, स्वामी विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव के.जी. सोनी एवं कोषाध्यक्ष आदित्य मानसिंहका सहित स्थानीय टीम जुटी हुई है। प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों व आमंत्रित सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Similar News