अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती जिलेभर में मनाएगी भाजपा, जिला टोली का किया गठन
By : vijay
Update: 2025-05-13 14:41 GMT
भीलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती जिलेभर में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाएगा।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि इस अभियान के प्रदेश संयोजक वासुदेव चावला एवं सह संयोजक सुमन शर्मा ने जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला संचालन टोली का गठन किया है। जिसमें रितुशेखर शर्मा संयोजक, मंजू पालीवाल सह संयोजक एवं भगवत सिंह खैराबाद, कुलदीप शर्मा, नंदलाल गाडरी सदस्य मनोनीत किए गए हैं। अभियान की रचना के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 15 मई को जयपुर में रखी गई है, जिसमें जिला टोली भी भाग लेगी।