मिला जुला रहा बजट, सवाईपुर क्षेत्र उपेक्षित, चंवलेश्वर जैन तीर्थ सड़क की सौगात,विपक्ष ने बताया सरकार की विदाई वाला बजट

Update: 2026-02-11 12:45 GMT


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज राजस्थान का बजट 2026 पेश किया, दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है । बजट को जन कल्याणकारी व किसानों का हितेषी बताया, बजट में क्षेत्र के लोगों को कहीं उपेक्षाएं थी, तो विपक्ष ने इसे सरकार की विदाई वाला बजट बताया । वहीं इस बजट में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के सवाईपुर व कोटड़ी को कुछ खास नहीं मिला । सवाईपुर में वर्षा से बालिका विद्यालय की मांग इस बार भी अधूरी रही, वही सवाईपुर में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय की मांग की आस भी पुरी नही हुई । इसके साथ और भी कई मांगे जो इस बजट में पुरी होनी की उम्मीद थी ।

बजट में जनप्रतिनिधियों, किसानों व आमजन की राय

राज्य सरकार ने बहुत अच्छा बजट पेश किया, यह बजट जनकल्याणकारी रहा, सरकार सभी हितों को ध्यान में रखते हुए बजट को पेश किया, विद्यालयों के जिर्णोद्धार, पंचायत राज के लिए पैसे दिए । क्षेत्र में धनवाड़ा चौराहे से जैन तीर्थ स्थल चंवलेश्वर तक सड़क की मांग बजट में पूरी हुई, इसके लिए वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री व विधायक गोपीचंद मीणा का आभार ।

कोटड़ी निवृतमान प्रधान करण सिंह बेलवा

कृषि क्षेत्र में 1 लाख 19 हजार 400 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है । यह पिछले साल से लगभग 8% अधिक है । किसानों को सस्ती बिजली एवं 50 हजार सोलर पंप लगाने व कृषियंत्रों पर 160 करोड़ के अनुदान का प्रावधान स्वागत योग्य है । सामुदायिक तारबंदी में किसानों की संख्या 10 से घटाकर 7 की उसे व्यक्तिशः किया जाना चाहिए था ।

बद्रीलाल जाट प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख भा. कि. सं. राजस्थान प्रदेश

सरकार का बजट सभी वर्ग के लिए सराहनीय है, क्षेत्र के विधायक महोदय से हम क्षेत्रवासियों के लिए सवाईपुर में सहायक अभियंता कार्यालय अजमेर विद्युत निगम व बालिका विद्यालय और सवाईपुर में तहनील की रिवाइज बजट में आने की पूरी उम्मीद है ।

अमरचंद गाड़री भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य

जो बजट पेश किया गया, उसमें अफीम किसानों का जो डोडा चूरा राज्य सरकार का विषय है, हम अफीम किसानों के लिए कहीं वर्षों से मांग कर रहे हैं कि डोडा चूरा पहले 125 रुपए किलो ठेकेदार राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता था, वह अभी ठेका पद्धति बंद हो गई और किसानों को अब एक पैसा भी नहीं दिया जाता और उसकी नष्टीकरण करवाया जा रहा है तो अफीम किसानों को इसका आर्थिक संबल देना चाहिए था ।

बद्री लाल तेली प्रांत अध्यक्ष अफीम किसान संघर्ष समिति

प्रदेश में भजन लाल शर्मा सरकार ने तीसरा बजट पेश किया, बजट के अंदर शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और पानी का ध्यान रखा गया, किसानों के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराना, वह जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए समुदाय में तारबंदी करने के लिए किसानों की जो संख्या घटाई वह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, किसानों के लिए गत वर्ष से इस वर्ष बजट मे बढ़ोतरी की है, इससे किसानों को काफी फायदा होगा ।

कालू सुवालका‌ सालरिया भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य

राज्य सरकार का यह बजट घौर निराशावादी है, इसमें किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के लिए कोई अच्छी योजना नहीं है, हमारे क्षेत्र कोटडी के लिए कोई अच्छी घोषणा तक नहीं हो पाई है, विधायक महोदय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घोषित और आवंटित बजट से हुए कार्यों का फीता काटने में व्यस्त है, यह सरकार की विदाई वाला बजट है ।

Similar News