आकोला में भगवान शिव व लक्ष्मी नाथ मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-05-17 07:30 GMT
आकोला में भगवान शिव व लक्ष्मी नाथ मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन
  • whatsapp icon

आकोला( रमेश चंद्र डाड)कस्बे में भगवान शिव व लक्ष्मी नाथ मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन हुआ। आयोजक शिवनारायण बांगड़ ने बताया कि इस दिन प्रातः 11:15 बजे बनास नदी किनारे स्थित शिव मंदिर पर छप्पन भोग लगाया। इसके बाद 12:15 बजे भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर पर छप्पन भोग की झांकी सजाई व झांकी दर्शन के बाद महा आरती हुई तथा प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर महंत रामस्नेही दास जी महाराज, पुजारी चंद्रमा दास,लक्ष्मीनाथ मंदिर पुजारी प्रहलाद पाराशर, मदन लाल बांगड़, जगदीश चंद्र बांगड,गोपाल बांगड़, राजेंद्र बांगड़ ,बाबू लाल बांगड़, योगेश बांगड़, आशीष बांगड़ दिनेश बांगड़ सत्यनारायण बांगड़ ,अनिल बांगड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News