गौसेवा, जीवदया मनुष्य का मोक्ष का द्वार खोलता है: राष्ट्रीय संत ललित प्रभ

By :  vijay
Update: 2025-04-17 15:44 GMT
गौसेवा, जीवदया मनुष्य का मोक्ष का द्वार खोलता है: राष्ट्रीय संत ललित प्रभ
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा। शहर में गौसेवा संरक्षण को प्रोत्साहन देने एवं निराश्रित गौवंश को भोजन सुलभ करवाने के उदेश्य से श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गौग्रास रथ संचालित है। लोकप्रिय राष्ट्रीय संत ललित प्रभ एवं मुनि शांति प्रिय मारा सा द्वारा अपने भीलवाड़ा प्रवास पर शहर विधायक अशोक कोठारी के निवास स्थान पर श्री गौसवा मित्र मंडल के गौग्रास आयोजन में सेवार्थ गौग्रास किया एवं संगठन द्वारा चलाये जा रहे गौसेवा उपकर्मो को जीवदया एवं गौसेवा में एक क्रांतिकारी नवाचार बताया।  बताया कि, राष्ट्रीय संत ललित प्रभ व मुनि शांति प्रिय मारा सा द्वारा श्री गौ सेवा मित्र मंडल के युवाओं की उम्मुक्त ह्रदय से प्रसंशा की एवं कहा की आधुनिक समाज में युवाओं का सेवा क्षेत्र में समय देना बड़ा ही अभूतपूर्व है एवं समाज को अपनी संस्कृति व संस्कार को प्राथमिकता देते हुए विकास व उन्नति के पद पर अग्रसर होना चाहिए तभी

युवाओं का भविष्य बना रहेगा एवं हमारी संस्कृति भी बनी रहेगी। युवाओ को इस प्रकार के प्रकल्पों में अपना योगदान देना ही चाहिए, साथ ही समाज के अन्य वर्ग को भी युवाओं को प्रोत्साहित करना होगा। इस अवसर पर संत ललित प्रभ ने कहा की गौसेवा करने से ही मनुष्य का वास्तविक कल्याण संभव है। इस अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी, उद्योगपति तिलोकचंद छाबड़ा, महावीर चौधरी ने भी अपने भाव रखे।

संस्थान के युवा इस तरह करते है सेवा

घर-घर जाकर पहली रोटी गाय की अंतर्गत निराश्रित गौवंश के लिए रोटी, गुड़, हरा चारा इत्यादि गौरथ की मदद से संगृहीत किया जाता है।

संस्थान का सतत सेवा संकल्प

गौरतलब है कि श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों में संलग्न रहता है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर पदचिन्ह अभियान, वस्त्र वितरण, पर्यावरण में प्रोत्साहन के लिए पौधारोपण, गौ सेवा, पहली रोटी गाय की हम पहुंचाएंगे गाय तक अभियान, 24×7 घायल गौवंश रेस्क्यू एवं प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य किए जाते हैं।

उपस्थित रहे गौसेवक

भंवर लाल कोठारी, चंद्र सिंह कोठारी, नरेंद्र कोठारी, मीठालाल सिंघवी, भूपेंद्र मोगरा, आनंद चपलोत, मंजू पोखरना, सुमन सोनी, अंशुल कोठारी, विशाल कोठारी, पुनीत कोठारी, कमल कोठारी, बाबूलाल टाक, अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, संजय राठी, अमन शर्मा, बिलेश्वर डाड, सुनील शर्मा, शुभांशु जैन, प्रीती त्रिवेदी, अभिषेक चंडालिया, रोहित लोढा, निधि शर्मा, ममता शर्मा, अनिता आर्य, सात्विक शर्मा, पूजा बम्ब, हेमेंद्र शर्मा, दिनेश सुथार, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News