शिक्षा जगत: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अगले सत्र से लागू होगा संशोधित सिलेबस, वीर गाथाओं और संस्कृति पर रहेगा जोर

Update: 2026-02-25 18:50 GMT


भीलवाड़ा हलचल । राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। राजस्थान स्टेट टेक्स्टबुक बोर्ड ने कक्षा 1 से 12 तक के पाठ्यक्रम में आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब छात्र नए और संशोधित सिलेबस वाली किताबों से पढ़ाई करेंगे। बोर्ड की सचिव रंजीता गौतम ने सभी जिला वितरण केंद्रों को समय पर किताबें उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है।

महाराणा प्रताप और अमृता देवी की वीरता पढ़ेंगे छात्र

नई पाठ्यपुस्तकों का मुख्य आकर्षण राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, भूगोल और गौरवशाली इतिहास होगा। पाठ्यक्रम में प्रदेश की महान हस्तियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। छात्रों को महाराणा प्रताप, त्याग की प्रतिमूर्ति पन्ना धाय, रानी पद्मावती, महाराजा सूरजमल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राणों की आहुति देने वाली अमृता देवी बिश्नोई जैसी प्रेरक विभूतियों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराना है।

10 प्रतिशत अधिक किताबों का होगा प्रकाशन

छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस साल टेक्स्टबुक बोर्ड ने प्रकाशन के लक्ष्य को भी बढ़ाया है। पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 10 प्रतिशत अधिक किताबें प्रकाशित की जा रही हैं, ताकि किसी भी वितरण केंद्र पर किताबों की कमी न रहे और सत्र की शुरुआत में ही प्रत्येक विद्यार्थी के हाथ में अपनी पुस्तक हो।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

हेल्थ वॉरियर्स की कुंडली अब एक क्लिक पर:: 28 तक डेटा फीडिंग अनिवार्य, वरना अटक सकता है मार्च का वेतन