कोली समाज का प्रथम निशुल्क सामूहिक विवाह: 26 नव दंपतियों ने बंधा एक साथ विवाह बंधन में
भीलवाड़ा |कोली समाज विकास एवं सामूहिक विवाह समिति भीलवाड़ा की और से सभी नव दंपतियो को आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता अखिल भारतीय कोली समाज प्रदेश अध्यक्ष डॉ पप्पूराम कोली, पूर्व सांसद सुखराम कोली, सुखबीर सिंह जौनपुरिया (भाजपा) सांसद, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने की। मंच संचालन कैलाश कंपाउंडर ने किया।
भीलवाड़ा से जाने वालों में मुख्यतः समिति अध्यक्ष राम चंद्र फतेहपुरिया, सचिव डूंगरमल लोरवाडिया, कोषाध्यक्ष निर्मल बोथेडिया, पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद, अखाड़ा उस्ताद बालूराम अमेरिया रमेश कोली, भंवर बोथेडिया, भेरू लाल खंडवाल, एडवोकेट फतेह लाल, पूषा लाल, सोहन लाल, ओम प्रकाश, नारू लाल एवं अन्य ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक पल था, जहां 26 नव दंपतियों ने एक साथ विवाह बंधन में बंधकर समाज को एक नई दिशा दिखाई।