हरियाणा की जीत पीएम मोदी और भाजपा में जनता के अटूट विश्वास का परिणाम - मेवाड़ा

By :  vijay
Update: 2024-10-08 18:31 GMT



भीलवाड़ा । हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पार्टी की जीत पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा में जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। यह प्रतिक्रिया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद व्यक्त किए।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने हरियाणा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए है साथ ही वैश्विक पटल पर भारत की विशिष्ट पहचान बनाई है। इस बात को देश की जनता भली भांति समझ चुकी है। यही कारण है कि हरियाणा में जनता ने विकास की बात करने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी को चुना है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी भाजपा का जनाधार बढ़ा है। वहां शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान भी पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है। आने वाले राजस्थान प्रदेश के उपचुनावों में भी भाजपा इसी प्रकार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारियों सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर खुशी व्यक्त की है।

Similar News